1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने बैन किए 'कंडोम के विज्ञापन'

पाकिस्तान ने बैन किए 'कंडोम के विज्ञापन'

PEMRA ने देश के सभी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को नोटिस जारी कर गर्भ निरोधकों और परिवार नियोजन के उत्पादों के विज्ञापन 'तुरंत प्रभाव से रोकने' को कहा है।

pakistan bannes condom advertisements- India TV Hindi
pakistan bannes condom advertisements

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने देश के सभी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को नोटिस जारी कर गर्भ निरोधकों और परिवार नियोजन के उत्पादों के विज्ञापन 'तुरंत प्रभाव से रोकने' को कहा है। नियामक ने गर्भनिरोधकों के विज्ञापन में अनचाही सामग्री की कई शिकायतों के बाद यह फैसला दिया है।

PEMRA के नोटिस में कहा गया है, 'आम जनता को इन उत्पादों के बारे में बच्चों को जानकारी हो जाने का डर है। वे इन उत्पादों के प्रयोग और इनकी विशेषताओं को लेकर जिज्ञासु हो सकते हैं।'

इसमें आगे कहा गया है कि जो इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेगा और ऐसे विज्ञापन प्रसारित करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान सेक्स और परिवार नियोजन को लेकर अपनी सख्त रूढ़िवादी नैतिकता के लिए कुख्यात है और वहां कई लोग इन विषयों पर बात करना वर्जित समझते हैं।

Latest World News