इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विनियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने टेलीविजन चैनलों पर भड़काऊ भाषणों या राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचाने वाले सामग्री के प्रसारण पर रोक लगा दी है। मीडिया में शनिवार को आई एक रपट से यह जानकारी मिली।
समाचार चैनल 'जीयो न्यूज' की रपट के मुताबिक, इससे पहले पेमरा मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन का भाषण प्रसारित करने पर 14 टेलीविजन चैनलों के खिलाफ नोटिस जारी कर चुका है।
पेमरा ने नोटिस में कहा था कि यह देश की अखंडता एवं उसके संस्थानों के खिलाफ है।
सूचना मंत्री परवेज राशिद ने पेमरा के कार्यवाहक अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि मीडिया की स्वतंत्रता का समर्थन करने के बावजूद सरकार उन सामग्रियों की निंदा करती है, जो समाज में कटुता फैलाते हैं।
पेमरा के निर्णय के अनुरूप कार्रवाई की मांग करते हुए राशिद ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले टेलीविजन चैनलों के किलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Latest World News