1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने JUD, लश्कर के मीडिया कवरेज पर रोक लगाई

पाकिस्तान ने JUD, लश्कर के मीडिया कवरेज पर रोक लगाई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आतंकवाद पर कार्रवाई के तौर पर जमात-उद-दवा (JUD) जैसे आतंकवादी संगठनों के मीडिया कवरेज पर आज रोक लगा दी और इस तरह उसने पहली बार मान लिया कि मुम्बई हमले के कथित

पाकिस्तान ने JUD, लश्कर...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने JUD, लश्कर के मीडिया कवरेज पर रोक लगाई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आतंकवाद पर कार्रवाई के तौर पर जमात-उद-दवा (JUD) जैसे आतंकवादी संगठनों के मीडिया कवरेज पर आज रोक लगा दी और इस तरह उसने पहली बार मान लिया कि मुम्बई हमले के कथित साजिशकर्ता हाफिज सईद की अगुवाई वाला संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रोनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध के तहत सभी सेटेलाईट टीवी चैनलों और एफएम रेडियो पर लश्कर-ए-तैयबा (LET), जमात-उद-दवा, फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF) के कवरेज पर पाबंदी लगाते हुए अधिसूचना जारी की।

PEMRA अधिसूचना में कहा गया है, जमात-उद-दवा और फलह-ए-इनसानियत फाउंडेशन लश्कर ए तैयबा की अन्य शाखाए हैं। यह पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान सरकार के किसी विभाग ने माना है कि JUD और FIF लश्कर-ए-तैयबा की अन्य शाखाए हैं। PEMRA की अधिसूचना के मुताबिक 60 प्रतिबंधित संगठन और 12 अन्य निगरानी सूची में हैं।

Latest World News