कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में कम से कम दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। यह विस्फोट बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के पास हुआ।
निशाने पर थी ट्रैफिक पुलिस की पोस्ट
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि इस बम विस्फोट के लिए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य पुलिस कर्मियों समेत कुल पांच अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान में अलग-अलग शहरों में पहले भी हुए हैं बम विस्फोट
इससे पहले इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक पोलियो सेंटर के पास हुए धमाके में तकरीबन 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दिसंबर 2015 में पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके खैबर-पख्तुनख्वा में एक आत्मघाती हमले में करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी। हमला मरदान में नड्रा ऑफिस के पास हुआ है, राष्ट्रीय पहचान पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मरदान में नड्रा ऑफिस के पास जमा हुए थे, जहां हमला किया गया था।
Latest World News