1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को

Fishermen- India TV Hindi
Fishermen

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। 
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया। 

एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। 

Latest World News