A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकी नावेद हमारे देश का नागरिक नहीं है: पाकिस्तान

आतंकी नावेद हमारे देश का नागरिक नहीं है: पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने साफ झूठ बोला है। उधमपुर में BSF जवानों के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी उस्मान उर्फ नावेद द्वारा खुद को

नेशनल डेटाबेस में...- India TV Hindi
नेशनल डेटाबेस में नावेद का कोई नाम नहीं है: पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने साफ झूठ बोला है। उधमपुर में BSF जवानों के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी उस्मान उर्फ नावेद द्वारा खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताए जाने पर पाकिस्तान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि, 'नावेद हमारे देश का नागरिक नहीं है।'

पाकिस्तान ने कहा कि, 'नावेद का कोई रिकॉर्ड हमारे पास नहीं है। नेशनल डेटाबेस में नावेद का कोई नाम नहीं है।'

बुद्धवार को उधमपुर में 2 आतंकियों ने BSF जवानों की बस पर हमला किया था जिसमें 1 आतंकी मारा गया था। जबकि, नावेद नाम का आतंकी जिंदा पकड़ा गया था। नावेद से पुछ-ताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान का नागरिक है। उसे वहीं ट्रेनिंग मिली है।

Latest World News