1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: रमज़ान में खाना खाने पर हिंदू को पीटा, कांस्टेबल गिरफ्तार

पाकिस्तान: रमज़ान में खाना खाने पर हिंदू को पीटा, कांस्टेबल गिरफ्तार

पाकिस्तान में गोकुल दास (80) को रमज़ान के दौरान खाना खाने पर घोटकी जिले में तैनात कांस्टेबल अली हसन ने शुक्रवार को पीटा और प्रताड़ित किया।

Elderly man beaten in pakistan for eating during ramzaan- India TV Hindi
Elderly man beaten in pakistan for eating during ramzaan

नई दिल्ली: पाकिस्तान के घोटकी जिले में एक हिंदू को रमज़ान के दौरान खाना खाने पर पुलिस द्वारा बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है। गोकुल दास (80) को घोटकी जिले में तैनात कांस्टेबल अली हसन ने शुक्रवार को पीटा और प्रताड़ित किया। पीटे गए गोकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर जनरल सिंध ए.डी. ख्वाजा ने पीड़ित वृद्ध को इंसाफ दिलाने का आदेश दिया।

पाकिस्तानी मीडिया में की रिपोर्टस के अनुसार, कांस्टेबल अली हसन को शुक्रवार को गोकुल दास को उन्हे चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोकुल दास के पोते विनोद कुमार ने कांस्टेबल की बदसलूकी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

सुधार सभा के अध्यक्ष अमरनाथ रंधावा सहित अधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोपी कांस्टेबल को कठोर दंड देने की मांग की है।

Latest World News