लाहौर: जलक्षेत्र का कथित रूप से उल्लंघन करने पर पाकिस्तान में गिरफ्तार ज्यादातर मछुआरों सहित 87 भारतीयों को एक जेल से रिहा करने के बाद आज बाघा सीमा पर भारत को सौंपा गया। पाकिस्तान रेंजर्स के एक अधिकारी ने बाघा सीमा पर संवाददाताओं से कहा, हमने सीमा सुरक्षा बल को 87 भारतीयों को सौंपा जिसमें ज्यादातर मछुआरे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद भारतीय नागरिकों को भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया।
कराची की लांधी जेल से कल भारतीय नागरिकों को रिहा किया गया। ये आज सुबह एक ट्रेन से लाहौर पहुंचे। लांधी जेल के उपअधीक्षक शाकिर शाह ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, 87 भारतीयों को रिहा करने के बाद, हम जेल में कुल 457 और (भारतीय) हैं और उनमें ज्यादातर जलक्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार मछुआरे हैं। उन्होंने कहा, करीब 86 और भारतीयों के 20 मार्च को रिहा होने की संभावना है। शाह ने कहा कि 87 भारतीय दो साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं।
Latest World News