कराची: फ़ेडरेशन ऑफ़ पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (FPCCI) ने गुरुवार को कहा कि अगर मौजूदा हालात नहीं सुधरे तो भारत के साथ व्यापार स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है।
डॉन के अनुसार FPCCI के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ़ आलम ने कहा कि मौजूदा स्थिति में भारत के साथ व्यापार जारी रखने की पाकिस्तान की कोई मजबूरी नही है। पाकिस्तान का पूरा व्यापारिक समुदाय इस मामले में एकजुट है। उन्होंने कहा कि तनाव भरे माहौल में भारत के साथ व्यापार जारी रखना संभव नही है।
सार्क चैम्बर्स ऑफ़ एण्ड इंडस्ट्री की भूमिका का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अब ईको और डी-8 देशों के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
आलम ने कहा कि कालाबाग़ बांध और चीन-पाकिस्तान ईकॉनोमिक कॉरिडॉर भी विवादों में है और इन अवसरों को खोने से पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान ईकॉनोमिक कॉरिडॉर से सारा खेल बदल जाएगा लेकिन व्यापारिक समुदाय को इस परियोजना के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से एक सुर में बोलने और FPCCI की छवि ख़राब न हो, इसलिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति न करने की अपील की।
Latest World News