1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत से सदमे में पाकिस्तान

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत से सदमे में पाकिस्तान

कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत पर पाकिस्तान ने हैरत जताई है।

Burhan Wani- India TV Hindi
Burhan Wani

इस्लामाबाद: कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत पर पाकिस्तान ने हैरत जताई है। पाक ने इस घटना के विरोध में घाटी में भड़की हिंसा के दौरान स्थानीय नागरिकों पर अत्यधिक बल प्रयोग और दमनकारी उपायों की भी भत्र्सना की है।

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की मौत पर चुप्पी साधने के लिए विपक्ष की आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देर रात बयान जारी कर भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई की निंदा की है।

शरीफ के कार्यालय से जारी इस वक्तव्य में कहा गया, कश्मीरी नेता बुरहान वानी समेत घाटी के अन्य नागरिकों के भारतीय सेना और अद्र्धसैनिक बलों के हाथों मारे जाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को गहरा सदमा पहुंचा है।

शरीफ ने कहा है कि वानी की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ अत्यधिक और गैरकानूनी ढंग से बल प्रयोग किया गया है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा, इस तरह के दमनकारी कदम जम्मू-कश्मीर की जनता को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों के आलोक में आत्म निर्णय के उनके अधिकारों का इस्तेमाल करने से विचलित नहीं कर सकते हैं।

कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किए जाने पर चिंता जाहिर करते हुए शरीफ ने कहा कि भारत को अपने मानवाधिकार दायित्व और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए।

Latest World News