इस्लामाबाद: हाल ही में पाकिस्तान के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकी को देखते हुए एक बड़ा बयान दिया है। अजीज ने भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर कहा है कि पाकिस्तान को भारत और अमेरिका की दोस्ती से तब तक फर्क नहीं पड़ता, जब तक अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु समानता बनाए हुए है।
एक साक्षात्कार के दौरान अजीज ने अमेरिका को यह संदेश देने की कोशिश की है। अजीज ने कहा, पाकिस्तान नहीं चाहता कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती के चलते भारत में परमाणु भंडार में वृद्धि हो।
अजीज का कहना है कि हम सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि अमेरिका के साथ भारत की दोस्ती से भारत-पाक के बीच रणनीतिक दूरियां नहीं बढऩी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो हमें भी प्रतिक्रिया देनी होगी। अमेरिका को भारत के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने से पहले रणनीतिक स्थिरता को भी ध्यान में रखना चाहिए। हमें सिर्फ इसी बात की चिंता है, इसके अलावा भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर हमें कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Latest World News