इस्लामाबाद: आपने विमान में यात्रियों को खड़ा होकर सफर करते न तो देखा होगा और न ही सुना होगा। लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हुआ है। जी हां, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान में 7 यात्रियों को खड़ा सफर करना पड़ा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
3 घंटे से ज्यादा की उड़ान के समय इस सात यात्रियों के लिए बैठने की जगह नहीं थी लिहाजा एयरलाइंस ने इन यात्रियों को खड़ा सफर कराया। कराची से मदीना जाने वाली फ्लाइट नम्बर PK-743 में यह घटना 20 जनवरी को हुई थी। सूत्रों के मुताबिक ज्यादा पैसेंजर्स की बुकिंग के चलते ऐसा किया गया।
PIA मैनेजमेंट ने इस घटना को हल्के में लिया
अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक PIA मैनेजमेंट ने इस घटना को बेहद हल्के में लिया और जिम्मेदारियां एक-दूसरे पर डालने की कोशिश की। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लगता है कि PIA मैनेजमेंट ने प्लेन में हुई इस अजीब घटना को पहले हल्के में लिया और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचने की कोशिश की। PIA कर्मचारियों में शामिल पायलट, सीनियर पर्सर (एयर होस्टेस) और ट्रैफिक स्टाफर्स इसका दोष एक-दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं।
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई: PIA
एविएशन रेगुलेटर और सिविल एविएशन अथॉरिटी ने भी पैसेंजर्स की जान को खतरे में डालने के इस मामले में एयरलाइन या उसके स्टाफर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। PIA के प्रवक्ता दानयाल गिलानी ने इस पर कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर किसी को गलत काम का जिम्मेदार पाया जाएगा तो नियमों के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
409 की जगह विमान में 416 यात्री सवार
आपको बता दें कि बोईंग 777 एयरक्राफ्ट में यात्रियों के बैठक की क्षमता 409 है जबकि फ्लाइट PK-743 में 416 यात्रियों को कराची से मदीना तक ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि यह इमरजेंसी की स्थिति में एयर सेफ्टी के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है।
इन्हें भी पढ़ें:-
Latest World News