कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में युवा हिंदू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से शादी और जबरन धर्म परिवर्तन पर एक प्रमुख पाकिस्तानी हिंदू संगठन ने चिंता व्यक्त की है। पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट और सिंधी हिंदू यूथ विंग ने यहां कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन और हिंदू लड़कियों की शादी सिंध में रहने वाले हिंदुओं के लिए अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रस्ट के प्रमुख संजेश धांजा ने कहा कि इस साल अब तक हिंदुओं पर हमले के 15 मामले सामने आए हैं। इसमें से पांच अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले हैं।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News