1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर निर्माण का विरोध, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर निर्माण का विरोध, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक हिंदू मंदिर के निर्माण के खिलाफ याचिकाओं को मंजूर करने पर फैसला सुरक्षित रखा।

इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर निर्माण का विरोध, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला- India TV Hindi
Image Source : @LALMALHI इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर निर्माण का विरोध, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक हिंदू मंदिर के निर्माण के खिलाफ याचिकाओं को मंजूर करने पर फैसला सुरक्षित रखा। इमरान खान सरकार में सहयोगी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) ने कृष्ण मंदिर के निर्माण का विरोध किया है।

पीएमएल-क्यू ने अपने गठबंधन के सहयोगी से इस परियोजना को रद्द करने के लिए कहा क्योंकि उसका मानना है कि यह "इस्लाम की भावना के खिलाफ" है। राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) ने पिछले सप्ताह कानूनी कारणों का हवाला देते हुए मंदिर के लिए उस भूखंड पर चारदीवारी का निर्माण रोक दिया था। 

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय को इस मामले में सूचित किया गया कि सरकार ने इस मामले को काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (सीआईआई) को भेजा है। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश आमिर फारूक ने की। सभी दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश फारूक ने अगले आदेश तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Latest World News