इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हत्या के दोषी लकवाग्रस्त बुजुर्ग को फांसी की सजा दी जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति ने उसकी दया की अपील ठुकरा दी है। इकबाल खान को एक अगस्त, 1996 को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में निचली अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक पाकिस्तानी समाचारपत्र के मुताबिक, इकबाल रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में बंद है, जहां उसको फांसी के तख्त पर चढ़ाया जाएगा। खबरों के मुताबिक, सत्र अदालत की ओर से मौत का वारंट जारी किए जाने के बाद जेल प्रशासन ने इकबाल के परिवार से कहा है कि वह दोषी से शुक्रवार को जेल में मिल सकते हैं।
दोषी के पुत्र बिलाल खान ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसके पिता लकवाग्रस्त हो गए तथा वह उस व्यक्ति के परिवार के साथ सुलह की कोशिश कर रहे हैं जिसकी हत्या उसके पिता ने की थी। इकबाल खान की उम्र 80 से 90 साल के बीच बताई जा रही है।
Latest World News