1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सेना किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार: जनरल शरीफ़

पाक सेना किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार: जनरल शरीफ़

रावलपिंडी: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ़ ने सोमवार को भारत का नाम लिए बग़ैर कहा कि पाकिस्तान सेना "किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ख़तरे "से निबटने के लिए तैयार है। जनरल शरीफ़

General Sharif- India TV Hindi
General Sharif

रावलपिंडी: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ़ ने सोमवार को भारत का नाम लिए बग़ैर कहा कि पाकिस्तान सेना "किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ख़तरे "से निबटने के लिए तैयार है। जनरल शरीफ़ यहां जनरल मुख्यालय में एक कॉन्फ़्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

इंटर पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के बयान के अनुसार जनरल शरीफ़ ने कहा कि सेना को स्थिति की जानकारी है और वह क्षेत्र के मौजूदा हालात पर नज़र रखे हुए है।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने हर चुनौती का सामना किया है और भविष्य में भी देश की एकता और अखंडता को ख़तरे में डालने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है।"

ग़ौरतलब है कि रविवार को कश्मीर के उरी में आर्मी बेस पर आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश कहा था। अब तक जो सबूत मिले हैं उससे साबित होता है कि ये हमला पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन ने किया है।

उल्लेखनीय है कि आज संयुक्त राष्ट्र महासभा का अधिवेशन शुरु हो रहा है जहां पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाएगा वहीं भारत भी बलुचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे दमन को उजागर करेगा। भारत का कहना है कि बलुचिस्तान के लोग आज़ादी चाहते हैं और उन्हें इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन की ज़रुरत है।

भारत और पाकिस्तान दोनों इस मसले पर अमेरिका का समर्थन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अमेरिका किसी का पक्ष नही ले रहा दिखता है।

Latest World News