1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में मिली पथरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में मिली पथरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में एक छोटी पथरी पाई गई है। लाहौर के एक अस्पताल में जांच के बाद पथरी के बारे में पता चला। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी पीएम की हालत बिल्कुल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Nawaz Sharif | PTI File Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | PTI File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में एक छोटी पथरी पाई गई है। लाहौर के एक अस्पताल में जांच के बाद पथरी के बारे में पता चला। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी पीएम की हालत बिल्कुल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नवाज की बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट किया, ‘मीडिया में आई सनसनीखेज खबरों के विपरीत प्रधानमंत्री शरीफ अलहमदुलिल्लाह स्वस्थ हैं। गुर्दे में एक छोटी-सी पथरी के बारे में पता चला है, जो कोई बड़ी समस्या नहीं है।’ डॉक्टरों के मुताबिक यदि यह पथरी पानी पीने से नहीं निकलती है तो आगे ईलाज की रणनीति बनाई जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

दुनया न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ के बारे में खबर आई थी कि वह स्वस्थ नहीं चल रहे हैं और शनिवार को वह एक निजी अस्पताल गए थे। उन्हें चिकित्सा सलाह के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके पहले पिछले वर्ष मई में शरीफ के दिल की लंदन में सर्जरी हुई थी।

Latest World News