नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट पर नवाज शरीफ की बोली लगाई जा रही है। एक यूजर ने शरीफ की बिक्री का एड ईबे पर पोस्ट किया है। इस विज्ञापन का कैप्शन है ‘यूजलेस पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ फॉर सेल।’ उनकी कीमत 66,200 पाउंड (लगभग 62 लाख) रुपए लगाई गई है।
विज्ञापन के साथ दिए प्रोडक्ट डिटेल में नवाज शरीफ पर और भी तीखा हमला किया गया है। प्रोडक्ट डिटेल में कहा गया है कि इस्तेमाल हो चुके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बिकाऊ हैं। इनकी कोई आवश्यकता नहीं है। संभाल के इस्तेमाल करें। साथ में न बॉक्स मिलेगा और न कोई निर्देश है। खरीदने वाला अपना सामान खुद ले जाएगा। प्रोडक्ट को सेंट्रल लंदन से आज ही पिक करें। पता सेल पूरी होने के बाद बताया जाएगा।
विज्ञापन में आगे कहा गया है कि पूरा का प्रोडक्ट और उनकी फेमली जेनेटकली डिफेक्टेड और भ्रष्ट है। ये जन्म से खराब और बेकार हैं। ये आइटम खरीदें और इसके साथ छोटे पैक में शहबाज शरीफ को मुफ्त में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद नवाज शरीफ और उनके परिवार की तीखी आलोचना हो रही है।
Latest World News