1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने रविवार को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार

fishermen- India TV Hindi
fishermen

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने रविवार को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारी ने कहा कि सभी पकड़े गए भारतीय मछुआरों को कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया है।

इन मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा चौकी पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछली पकड़ते हुए जल सीमा पार करने वाले मछुआरों को पकड़ते हैं।

इस तरह के मछुआरों के कल्याण के लिए कार्यरत समूहों का कहना है कि चूंकि दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा निश्चित नहीं है इसलिए अक्सर मछुआरे मछली पकड़ने के क्रम में भूलवश एक दूसरे देशों की जल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।

Latest World News