1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने दुनिया से शिवसैनिकों का संग्यान लेने का अनुरोध किया

पाकिस्तान ने दुनिया से शिवसैनिकों का संग्यान लेने का अनुरोध किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शिवसेना पर आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इनका संग्यान लेने को कहा। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के एक पुस्तक

पाक का शिवसैनिकों पर...- India TV Hindi
पाक का शिवसैनिकों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शिवसेना पर आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इनका संग्यान लेने को कहा। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के एक पुस्तक विमोचन को लेकर मुंबई में ओआरएफ के अध्यक्ष सुधीन्द्र कुलकर्णी के चेहरे पर स्याही फेंक दी थी।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने बताया, मैं आपसे सहमत हूं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संगठन की आतंकवादी गतिविधियों का संग्यान लेना चाहिए। इसके कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को लेकर हम बार-बार अपनी चिंताओं को व्यक्त कर चुके हैं।

शिवसेना को वैश्विक स्तर पर आतंकवादी संगठन घोषित कराने की किसी तरह की कोशिश के बारे में पूछे गये एक सवाल के जबाव में अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान खलीलुल्लाह ने यह बात कही।

Latest World News