1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान को बदले में भारत को धमकी देना चाहिए: मुशर्रफ

पाकिस्तान को बदले में भारत को धमकी देना चाहिए: मुशर्रफ

कारगिल आक्रमण के सूत्रधार पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि उरी आतंकवादी हमले के बाद भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए कड़े बयानों के जवाब में पाक की ओर से धमकी देनी चाहिए।

Pervez musharraf- India TV Hindi
Image Source : PTI Pervez musharraf

वाशिंगटन: कारगिल आक्रमण के सूत्रधार पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि उरी आतंकवादी हमले के बाद भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए कड़े बयानों के जवाब में पाक की ओर से धमकी देनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में मुशर्रफ ने कहा, मैं बदले में भारत को धमकी देता। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय नेताओं और सैन्य अधिकारियों द्वारा दिए गए बयानों का जिक्र कर रहे थे। जब उनसे बदले में धमकी के उनके सुझाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हां, क्योंकि वे हमें धमकी दे रहे हैं कि वे अपनी पसंद के समय और स्थान पर हम पर वार करने जा रहे हैं। अब, यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सैन्य जनरल और सैन्य संचालन महानिदेशक ने कही है। यह बड़ा गंभीर मामला है। 

बृहस्पतिवार को वाशिंगटन आइडियाज फोर में मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अपनी पसंद के समय और स्थान पर हमला करने जैसी धमकी नहीं दी जानी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, :ऐसे में: पाकिस्तान क्या करेगा? स्पष्ट रूप से, हम अपनी पसंद के समय और स्थान पर हमला करेंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया, "इससे युद्ध की स्थिति बनेगी। इसलिए ऐसा मत कीजिए। मैं समझता हूं कि युद्धोन्माद जो पाकिस्तान मंे नहीं बल्कि भारत में पैदा किया जा रहा है, वह एक मुद्दा है। वे हमेशा ऐसा करते हैं। यह सिर्फ इस वक्त नहीं हुआ है। हर समय वे ऐसा करते हैं।"

Latest World News