1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक ने कश्मीर पर चिंता व्यक्त करते हुए UN को लिखा पत्र

पाक ने कश्मीर पर चिंता व्यक्त करते हुए UN को लिखा पत्र

पाकिस्तान ने कश्मीर में हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव, सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारों के उच्चायुक्त और ओआईसी के महासचिव को पत्र लिखे हैं।

sartaz aziz- India TV Hindi
sartaz aziz

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कश्मीर में हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव, सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारों के उच्चायुक्त और ओआईसी के महासचिव को पत्र लिखे हैं।

प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष कारो बेस्शो, इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव ईयाद बिन अमीन मदनी और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारों के उच्चायुक्त जेद राद अल हुसैन को लिखे पत्र में कश्मीर की चिंतनीय हालात पर पाकिस्तन की चिंता को व्यक्त किया है।

शनिवार को जारी किए गए एक औपचारिक बयान में कहा गया है कि खतों को नागरिकों की निर्मम हत्याओं और कश्मीरी लोगों के मूलभूत मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए लिखा गया है।

Latest World News