PM मोदी ने जाहिर किया दुख
पेशावर के चरसद्दा में हुए इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। भारत ने भी इस हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘पाकिस्तान की बाचा खान यूनिवर्सिटी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जो लोग मारे गए हैं उनके परिवारों के प्रति हमारी सहानुभूति है। जो जख्मी हुए हैं उनके लिए दुआ कर रहे हैं।’ हमले के बाद चरसद्दा के सभी स्कूल कॉलेज 10 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
सादे कपड़ो में आए थे आतंकी, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन इस आतंकी हमले को अंजाम क्यों दिया गया? इस बारे में बहुत साफ पता नहीं चल पाया है लेकिन हमलावरों की पहचान चश्मदीदों के जरिये कुछ हद तक साफ हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक आतंकी सादे कपड़ों में आए थे। सिर पर काला कपड़ा बांधे हुए थे और पश्तो में बात कर रहे थे।
पाकिस्तानी सेना ने 4 हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है लेकिन इस बड़े आतंकी हमले में कुल कितने लोग मारे गए, ये अभी साफ नहीं है। जिनके अपने सकुशल बाहर आ गए उनकी भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-
Latest World News