इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में गुरुवार को सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर लगाए गए आईईडी विस्फोट में 3 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने यह जानकारी दी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, मृतकों की पहचान कैप्टन ताहा, सिपाही कामरान सत्ती और सिपाही महत्तर जन के रूप में हुई है। इस हमले में दो अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने यह साबित किया है कि देश की सुरक्षा सही हाथों में है।
अपने बयान में पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि दुश्मन केवल ऐसी कायराना हरकतें ही कर सकता है, क्योंकि वह पाकिस्तान की बहादुर सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं रखता।
Latest World News