इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि उनका देश अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आतंकवाद से लड़ने के लिए समान हितों पर काम करने का इच्छुक है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल को आज दिये साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में एक राजनीतिक समाधान पर बातचीत में मदद करना एक अन्य वह क्षेत्र है जहो दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।
ट्रंप ने कुछ इस्लामी आतंकवादी संगठनों को लेकर अतीत में पाकिस्तान की सार्वजनिक आलोचना की है। अजीज ने इस बात को स्वीकार किया लेकिन कहा कि यह नीतियां अतीत में थीं।
Latest World News