1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका से अब F16 नहीं मांगेंगा पाकिस्तान

अमेरिका से अब F16 नहीं मांगेंगा पाकिस्तान

सोमवार को पाकिस्तान ने कहा कि वह अब अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान देने के लिए नहीं कहेगा।

F16- India TV Hindi
F16

इस्लामाबाद: सोमवार को पाकिस्तान ने कहा कि वह अब अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान देने के लिए नहीं कहेगा। वह जॉर्डन के एफ-16 जेट को खरीदेगा। सीनेट की रक्षा एवं विदेश मामलों की स्थाई समिति से विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के फैसले से अमेरिका संतुष्ट प्रतीत हो रहा है।

चौधरी ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में तनाव आने की एक खास वजह चीन के साथ पाकिस्तान की मित्रता है। उन्होंने कहा, "कुछ मुद्दों पर अमेरिका के साथ पाकिस्तान सहयोग नहीं कर सकता। इन मुद्दों में से एक पाकिस्तान की संप्रभुता भी है।" सचिव ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में तनाव पाकिस्तान के लिए नई बात नहीं है।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "अमेरिका ने 16 साल तक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यदि उसने शांति प्रक्रिया पर केवल छह साल दिए होते, तो आज हालात कुछ और होते।"

Latest World News