A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीमा पर भारत के हमलों का जवाब देता रहेगा पाकिस्तान: आसिफ

सीमा पर भारत के हमलों का जवाब देता रहेगा पाकिस्तान: आसिफ

सियालकोट, पाकिस्तान: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा कि यदि भारत नागरिकों की आबादी को निशाना बनाना जारी रखता है तो इस्लामाबाद पूरी ताकत के साथ जवाब देगा। रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, हम इस स्थिति

'सीमा पर भारत के...- India TV Hindi
'सीमा पर भारत के हमलों का जवाब देता रहेगा पाकिस्तान'

सियालकोट, पाकिस्तान: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा कि यदि भारत नागरिकों की आबादी को निशाना बनाना जारी रखता है तो इस्लामाबाद पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।

रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, हम इस स्थिति का हर मोर्चे पर जवाब देंगे। यदि हम पर युद्ध थोपा जाता है तो हम उससे अच्छी तरह निपटेंगे।

आसिफ ने कहा, हमें जवाब देने, पूरी ताकत के साथ जवाब देने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा, यदि भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता है और आक्रमण फिर से होता है तो हम अपनी गृहभूमि की रक्षा करेंगे और 1965 से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे।

आसिफ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुद्दे को अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाएंगे।

Latest World News