1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: महिला ने बहू से ‘बलात्कार’ करने पर अपने पति को मार डाला

पाकिस्तान: महिला ने बहू से ‘बलात्कार’ करने पर अपने पति को मार डाला

पाकिस्तान में एक महिला ने अपने सैनिक बेटे की गैरमौजूदगी में अपनी बहू के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

पेशावर: पाकिस्तान में एक महिला ने अपने सैनिक बेटे की गैरमौजूदगी में अपनी बहू के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को स्थानीय मीडिया ने ऑनर किलिंग का एक विरला मामला बताया।

खैबर पख्तूनख्वा के शांगला गांव में रहने वाली बेगम बीबी ने कहा कि उसने गुलबर खान की हत्या कर दी क्योंकि वह परिवार और रिश्तों का सम्मान नहीं करता था। एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, उसने दावा किया कि खान पिछले 3 महीने से लगातार उनकी बहू का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

खबर के अनुसार बलात्कार पीड़िता का पति फ्रंटियर कोर में सेवारत है। पीड़िता के पति ने कहा कि उसे अपनी पत्नी की दुर्दशा का पता था लेकिन माता-पिता के प्रति सम्मान के कारण मैंने उन्हें (पिता को) नहीं मारा लेकिन अपनी मां को बता दिया कि मैं ट्रेनिंग से लौटने के बाद घर छोड़ दूंगा।

पुलिस ने कहा कि खान सो रहा था जब उसकी पत्नी ने बहू की मदद से उसपर पिस्तौल से गोली चलाई। पुलिस ने शनिवार को बेगम, उसकी बहू और बेटे को अदालत में पेश किया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Latest World News