1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकियों पर 72 घंटे में कार्रवाई करेगी पाकिस्तान सरकार

आतंकियों पर 72 घंटे में कार्रवाई करेगी पाकिस्तान सरकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया है कि पठानकोट के दोषियों पर 72 घंटे में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। भारत ने पाकिस्तान को पठानकोट के गुनहगारों के नाम सौंपे है।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया है कि पठानकोट के दोषियों पर 72 घंटे में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। भारत ने पाकिस्तान को पठानकोट के गुनहगारों के नाम सौंपे है।

बता दें कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय और आतंरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान में बैठे जैश ए मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पठानकोट हमले के बाद भारत सरकार ने सख्ती के साथ पाकिस्तान को संदेश दे दिया है कि पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर अशफाक अहमद, हाफिज अब्दुल शकूर, कासिम जान और मौलाना मसूद अज़हर के खिलाफ कार्रवाई करे।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था, ‘हमले की साजिश रचने वालों को सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोग भारत से रिश्ते खराब करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत-पाक के दोस्ताना रिश्ते ही आतंकवाद को जवाब होगा।

ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि इतना बड़ा हमला होने के बाद भी भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह की कड़वी बात नहीं कही गई। पाकिस्तान के इरादों पर शक जाहिर नहीं किया गया। भारत का ये रवैया दोंनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की गंभीरता दिखाता है।

Latest World News