इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि उसने परमार्थ चिकित्सकीय संस्था मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) से कश्मीर में आपात स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का औपचारिक अनुरोध किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने एमएसएफ प्रमुख को पत्र लिखकर कश्मीर में स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों से अवगत कराया।’
सलाहकार ने निहत्थे और असहाय नागरिकों पर भारतीय क्रूरताओं के परिणाम स्वरूप जम्मू-कश्मीर राज्य में पैदा हुई मेडिकल आपात स्थिति के बारे में पत्र में लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है, सलाहकार ने मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स से कश्मीर में घायल हुए हजारों लोगों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
सलाहकार ने विशेष रूप से आंखों के सर्जन के जरूरत पर बल दिया है क्योंकि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन (छर्रे वाली बंदूकों) के प्रयोग से सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।
यह अभी ज्ञात नहीं है कि एमएसएफ पत्र पर कैसी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि यह पत्र कश्मीर के मामले को अंतरराष्ट्रीय पर उठाने का एक प्रयास है। कश्मीर में हालिया अशांति को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी चल रही है।
Latest World News