1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर पर शरीफ के बयान हैं खयाली पुलाव: पाक अखबार

कश्मीर पर शरीफ के बयान हैं खयाली पुलाव: पाक अखबार

पाकिस्तान में कश्मीर को शामिल करने के बारे में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान को खयाली पुलाव करार देते हुए पाकिस्तान के एक जाने माने दैनिक ने आज कहा कि ऐसे बयानों से देश एवं कश्मीरी लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी होंगी।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कश्मीर को शामिल करने के बारे में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान को खयाली पुलाव करार देते हुए पाकिस्तान के एक जाने माने दैनिक ने आज कहा कि ऐसे बयानों से देश एवं कश्मीरी लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी होंगी।

डेली टाईम्स ने अपने संपादकीय में कहा, वोट पाने के खातिर अवास्तविक दावे करना और लोकप्रिय जुमलों को दोहराना नेताओं के लिए परिपाटी बन गयी है । पाकिस्तान में कश्मीर के विलय की बात करना आसान है लेकिन कोई नहीं जानता कि यह कैसे होगा।

यह अखबार शरीफ के हाल के इस बयान का जिक्र कर रहा था कि पाकिस्तान उस दिन की बाट जोह रहा है जब कश्मीर उसका हिस्सा बनेगा। प्रधानमंत्री के बयान को राग अलापने जैसा करार देते हुए इस अखबार ने कहा कि नेता बस लोगों का समर्थन पाने के लिए ऐसे बयान देते हें और लोग ऐसी मानसिकता के खातिर झेलते रहते हैं।

उसने कहा, कश्मीर पर पाकिस्तान का आधिकारिक रूख यह है कि यह वह कश्मीरियों के आजादी के संघर्ष का पूरा नैतिक समर्थन करता है और हर मंच पर उनके आत्मनिर्णय के अधिकार के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहेगा। यह रूख सराहनीय है लेकिन बिना किसी नीति के कश्मीर के विलय के बारे मंे बयान देना अनुपयुक्त जान पड़ता है।

Latest World News