1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लड़कियों की विवाह की उम्र बढ़ाने पर बोले पाक सांसद, यह गैर इस्लामिक है

लड़कियों की विवाह की उम्र बढ़ाने पर बोले पाक सांसद, यह गैर इस्लामिक है

पाकिस्तानी सांसदों ने देश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 साल करने से जुड़े विधेयक को खारिज कर दिया। उन्होंने इस प्रस्ताव को गैर-इस्लामिक करार दिया।

National Assembly | AP Photo- India TV Hindi
National Assembly | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सांसदों ने देश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 साल करने से जुड़े विधेयक को खारिज कर दिया। उन्होंने इस प्रस्ताव को गैर-इस्लामिक करार दिया।

नेशनल असेंबली की धार्मिक मामलों की स्थाई समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में बाल विवाह पाबंदी (संशोधन) विधेयक, 2016 को सांसद किश्वर जेहरा ने पेश किया था। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, उम्र सीमा बढ़ाने से जुड़े इस विधेयक का न सिर्फ मुस्लिम सांसदों ने विरोध किया बल्कि हिंदू और ईसाई सांसदों ने भी इसका विरोध किया ।

समिति ने इस प्रस्तावित संशोधन को गैर-इस्लामी करार दिया।

Latest World News