1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक संसदीय पैनल का फैसला इस्लामाबाद में बनेगा मंदिर

पाक संसदीय पैनल का फैसला इस्लामाबाद में बनेगा मंदिर

इस्लामाबाद में पंजीकृत तौर पर कम से कम 500 हिंदू रहते हैं और मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें रावलपिंडी जाना पड़ता है।

temple- India TV Hindi
temple

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक संसदीय कमेटी ने सरकार को हिंदुओं के लिए यहां एक मंदिर और श्मसान बनाने का निर्देश देते हुए इस धारणा को खारिज कर दिया कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय के लिए धार्मिक स्थल का निर्माण किया जाता है तो इससे सुरक्षा का गंभीर मसला पैदा होगा।

सांसद रमेश लाल ने कहा, यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि हिंदू समुदाय को पूजा के लिए इस्लामाबाद में एक भी मंदिर नहीं है। धार्मिक मामलों पर नेशनल एसेंबली की एक कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही।

डॉन अखबार के मुताबिक कमेटी सदस्यों के लिए यह हैरान करने वाली बात रही कि राजधानी में हिंदू समुदाय के लिए श्मसान नहीं है। कमेटी को बताया गया कि इस्लामाबाद में पंजीकृत तौर पर कम से कम 500 हिंदू रहते हैं और मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें रावलपिंडी जाना पड़ता है।

Latest World News