1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फलस्तीनी रॉकेट इस्राइल में गिरा : सेना

फलस्तीनी रॉकेट इस्राइल में गिरा : सेना

यरूशलम: इस्राइल की सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी में फलस्तीनियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट उनके देश के दक्षिणी हिस्से में एक खुले मैदान में गिरा। इस्राइली सेना के एक बयान में आगे

फलस्तीनी रॉकेट...- India TV Hindi
फलस्तीनी रॉकेट इस्राइल में गिरा

यरूशलम: इस्राइल की सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी में फलस्तीनियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट उनके देश के दक्षिणी हिस्से में एक खुले मैदान में गिरा। इस्राइली सेना के एक बयान में आगे कहा गया है किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 30 सितंबर को इस्राइली लड़ाकू विमानों ने हमास की सशस्त्र शाखा एजेदीन अल कासम ब्रिगेड के चार प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई फलस्तीनी बस्ती द्वारा एक रॉकेट दागे जाने पर की गई थी। इस रॉकेट को हालांकि इस्राइल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने बीच में ही रोक लिया था।

एजेदीन अल कासम ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविरों पर जब बम गिराए गए थे तब कोई हताहत नहीं हुआ था क्योंकि उन शिविरों में कोई नहीं था। इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध होने का दावा करने वाले सलाफी आंकवादियों ने कहा है कि गाजा पट्टी से हालिया रॉकेट उन्होंने दागा था लेकिन इस्राइल ऐसी घटनाओं के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराता है।

Latest World News