जेरूशलम: इजरायली सेना का कहना है कि उसके जवानों ने एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारी ने वेस्ट बैंक की सैन्य चौकी में 3 जवानों को घायल किया था, जिसके बाद उसे मार गिराया गया। रामल्ला शहर के बाहरी इलाके में स्थित सैन्य चौकी में यह घटना हुई।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इजरायल की एमडीए आपातकालीन सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीनी बंदूकधारी व्यक्ति के हमले में घायल हुए तीनों जवानों का मेडिकल टीम इलाज कर रही है। सैन्य प्रवक्ता ने एक फोटो जारी की है और कहा है कि फोटो में राइफल के साथ नजर आ रहे व्यक्ति ने सैन्य चौकी के पास पहुंचकर सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण तीन जवान घायल हो गए।
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस हमले की प्रतिक्रिया में गोली चलाईं, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। पिछले साल सितंबर से ही फलिस्तीनी नागरिकों और इजरायल की सेना के बीच इस प्रकार की मुठभेड़ के कई मामले देखे गए हैं और इसमें अब तक 230 फिलिस्तीनियों और 34 इजरायलियों की मौत हो चुकी है।
Latest World News