इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स घोटाले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले में नोटिस जारी किया था।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
नवाज शरीफ के खिलाफ दायर याचिका में यह मांग की गई है कि भ्रष्ट्राचार को लेकर नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिया जाए। याचिकाओं में कहा गया है कि पनामा पेपर्स से यह खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री और उनके आश्रित लोगों ने विदेशों में कंपनियां खोल रखी हैं।
इन कंपनियों में भ्रष्टाचार से हासिल धन लगाया गया है जो कि गैरकानूनी काम है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने नेशनल असेंबली से भी सच्चाई को छिपाने का काम किया है इसलिए वे पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं।
Latest World News