1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक के पास भी ताकत है, भारत हमें रौब ना दिखाए: परवेज मुशर्रफ

पाक के पास भी ताकत है, भारत हमें रौब ना दिखाए: परवेज मुशर्रफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने पठानकोट हमले को लेकर कहा कि पाकिस्तान के पास भी ताकत है, भारत हमें रौब ना दिखाए। मुशरर्फ ने पीएम मोदी के पाक दौरे को लेकर भी

parvez- India TV Hindi
parvez

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने पठानकोट हमले को लेकर कहा कि पाकिस्तान के पास भी ताकत है, भारत हमें रौब ना दिखाए। मुशरर्फ ने पीएम मोदी के पाक दौरे को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी का रवैया पाकिस्तान के लिए दोस्ताना नहीं है। उन्होंने भारत पर नकारात्मक रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि हाल में एक इंडरव्यू में परवेज मुशर्रफ ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी पाकिस्तान को बुरा-भला कहते हैं और चाय पीने लाहौर भी आ जाते हैं। उन्होंने मोदी पर पाकिस्तान और मुसलमानों से दुश्मनी निकालने का आरोप लगाया था। पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा था कि हमने भाजपा और कांग्रेस दोनों के समय में काम किया है। लेकिन उस समय भारत में आज जैसे हालत नहीं थे। आज हालात बिल्कुल उल्टे हैं। आज जो हो रहा है वो किसी पार्टी विशेष का मुद्दा नहीं, वो व्यक्तिगत है।

मुशर्रफ ने कहा कि आजकल भारत में एक पीएम आ गए हैं, उन्हें नहीं पता है कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ है क्या मुसलमान के खिलाफ है। निश्चित रूप से मसला बीजेपी नहीं बल्कि पीएम मोदी है क्योंकि मोदी पाकिस्तान और मुसलमान दोनों के खिलाफ हैं।

Latest World News