1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान से फरार

पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान से फरार

इस्लामाबाद: पंजाब के पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर पिछले महीने हुए भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर पाकिस्तान से फरार हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के फौरन बाद अजहर फरार हो गया था।

masood azhar- India TV Hindi
masood azhar

इस्लामाबाद: पंजाब के पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर पिछले महीने हुए भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर पाकिस्तान से फरार हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के फौरन बाद अजहर फरार हो गया था। पाकिस्तानी अफसरों का मानना है कि मसूद अफगानिस्तान में छुपा हो सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पठानकोर्ट एयरबेस पर छह पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए हमले के लिए प्रतिबंधित संगठन जैश-ए- मोहम्मद का सरगना अजहर और उसके कुछ रिश्तेदार सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि पाकिस्तान में जैश के ठिकानों पर छापे मारे गए और अजहर और उसके रिश्तेदारों को नजरबंद कर लिया गया। हालांकि इस पर भारत ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से 47-वर्षीय अजहर को हिरासत में लिए जाने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तान के कुछ स्थानीय मंत्रियों के अलावा शरीफ सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अजहर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं की थी। पाकिस्तान से आ रही इन विरोधाभासी खबरों पर पाकिस्तान सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया है कि जैश के कई गुर्गों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अजहर उनमें नहीं है।

इन सूत्रों ने अब बताया कि अजहर का कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है और आशंका है कि वह अफगानिस्तान में छुपा हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर पठानकोट हमले के तुरंत बाद ही उसे हिरासत में क्यों नहीं लिया, तो अधिकारियों ने बताया कि अजहर ना तो अपने ठिकाने पर और ना ही दक्षिणी पंजाब में बहावल स्थित अपने घर पर मिला। आशंका है कि वह काफी पहले ही अंडरग्राउंड हो गया था।

Latest World News