1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: 12 वर्ष पहले आई सुनामी की बरसी की याद में मस्जिदों में उमड़े लोग

इंडोनेशिया: 12 वर्ष पहले आई सुनामी की बरसी की याद में मस्जिदों में उमड़े लोग

बांदा आचे: इंडोनेशिया में 12 वर्ष पहले आई सुनामी की बरसी के मौके पर अपने प्रियजनों की याद में प्रार्थना करने के लिए आज हजारों की तादाद में इंडोनेशियावासी कब्रिस्तानों और मस्जिदों में उमड़े। मानव

people descended into mosques to commemorate the...- India TV Hindi
people descended into mosques to commemorate the anniversary of the tsunami

बांदा आचे: इंडोनेशिया में 12 वर्ष पहले आई सुनामी की बरसी के मौके पर अपने प्रियजनों की याद में प्रार्थना करने के लिए आज हजारों की तादाद में इंडोनेशियावासी कब्रिस्तानों और मस्जिदों में उमड़े। मानव इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक इस सुनामी ने आचे प्रांत को लगभग तबाह कर दिया था।

9.1 तीव्रता के भूकंप और उसकी वजह से आई सुनामी से मची तबाही के कारण देश में 1,70,000 लोग मौत के मुंह में समा गए थे। आचे प्रांत सुमात्रा द्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित है। भूकंप से आई सुनामी ने तटीय इलाकों यहां तक कि सोमालिया को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

सुनामी में जीवित बचे लोगों ने उली लीयू मस्जिद में प्रार्थना की। यह मस्जिद समुद्र किनारे स्थित उन मस्जिदों में से एक है जो सुनामी के बाद भी अब तक वहीं खड़ी हैं। आचे के कार्यवाहक गवर्नर सोउदर्मो ने मस्जिद आने वाले लोगों से कहा, भूकंप और सुनामी की आपदा को याद करने का मुख्य कारण पुराने जख्मों को कुरेदना नहीं है।

Latest World News