1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर: PM मोदी ने भारतीय रेस्तरां में ली संग किया भोजन

सिंगापुर: PM मोदी ने भारतीय रेस्तरां में ली संग किया भोजन

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ सोमवार को यहां स्थित लिटल इंडिया इलाके में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया। मोदी ने ट्वीट किया, "दिवाली की जगमग और

PM मोदी ने भारतीय...- India TV Hindi
PM मोदी ने भारतीय रेस्तरां में ली संग किया भोजन

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ सोमवार को यहां स्थित लिटल इंडिया इलाके में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया। मोदी ने ट्वीट किया, "दिवाली की जगमग और स्वादिष्ट भारतीय भोजन। धन्यवाद ली सीन लूंग।" पीएम मोदी ने ली और एक अन्य व्यक्ति के साथ सेल्फी भी उतारी।

पीआईबी ने दोनों नेताओं के एकसाथ भोजन करते हुए उतारे गए चित्रों के साथ ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग सिंगापुर के लिटल इंडिया में स्थित कोमल विलास रेस्तरां में।"

इसके पहले मोदी ने 'इंडियाज सिंगापुर स्टोरी' विषय पर 37वां सिंगापुर व्याख्यान दिया।

मोदी सोमवार को मलेशिया से सिंगापुर पहुंचे। यह दक्षिण पूर्व एशिया के उनके चार दिवसीय दौरे का दूसरा और अंतिम पड़ाव है।

Latest World News