1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी पाकिस्तान का दौरा करेंगे: सुषमा स्वराज

PM मोदी पाकिस्तान का दौरा करेंगे: सुषमा स्वराज

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

Sushma Modi- India TV Hindi
Sushma Modi

इस्लामाबाद: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेंगे। सुषमा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 'जियो टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा ने कहा कि मोदी के इस दौरे के दौरान वह भी साथ होंगी। सुषमा इस समय हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं।

सुषमा, अशरफ ने की आतंकवाद पर चर्चा

सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उनके साथ अफगानिस्तान में आतंकवाद पर चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "दोस्ती का एक मजबूत रिश्ता। सुषमा ने अशरफ के साथ हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों ने अफगानिस्तान में आतंकवाद के खतरे पर चर्चा की।"

प्रवक्ता ने कहा कि हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रोसेस के पांचवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने इस्लामाबाद पहुंचीं सुषमा ने अशरफ के साथ पारगमन सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ने अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह प्रक्रिया की स्थिति पर भी चर्चा की।

Latest World News