1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भाई ने नहीं, चचेरे भाई ने घोंटा था कंदील का गला: पॉलीग्राफ टेस्ट

भाई ने नहीं, चचेरे भाई ने घोंटा था कंदील का गला: पॉलीग्राफ टेस्ट

पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच का गला उसके भाई ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने घोंटा था। यह खुलासा एक पॉलीग्राफ टेस्ट में हुआ है।

qandeel Baloch- India TV Hindi
qandeel Baloch

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच का गला उसके भाई ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने घोंटा था। यह खुलासा एक पॉलीग्राफ टेस्ट में हुआ है। पूर्व में मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद वसीम ने माना था कि उसने अपनी 26 वर्षीय बहन का गला घोंटा है। लेकिन दोनों संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट से यह दावा खारिज हो गया।

टेस्ट के अनुसार, सोशल मीडिया स्टार को इस साल 15 जुलाई को उसके चचेरे भाई हक नवाज ने गला घोंट कर मार डाला था, न कि उसके भाई ने।

जियो न्यूज की खबर में कहा गया है कि वसीम ने कंदील के हाथ और पैर पकड़े थे जबकि हक नवाज ने उसका गला घोंटा था। खबर में यह भी कहा गया है कि हत्या से पहले संदिग्धों ने उसे और उसके अभिभावकों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था।

खबर में बताया गया है कि जांच के दौरान पता चला है कि कंदील के सउदी अरब में रह रहे बड़े भाई आरिफ ने वसीम पर दबाव डाला था कि परिवार के मान सम्मान को ताक पर रखने के कारण वह बहन कंदील को मार डाले।

Latest World News