1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 24 मई को आएंगे चीन की यात्रा पर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 24 मई को आएंगे चीन की यात्रा पर

मुखर्जी 3000 से अधिक भारतीय कारोबारियों समेत भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के अलावा भारत-चीनी व्यापारिक मंच को भी संबोधित करेंगे।

President Pranab Mukherjee- India TV Hindi
President Pranab Mukherjee

बीजिंग: विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 24 मई से 27 मई तक चीन की यात्रा पर आएंगे, इस दौरान वह शीर्ष चीनी नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। कई वर्षों के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की चीन की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि मुखर्जी चीनी समकक्ष राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आमंत्रण पर चीन यात्रा आएंगे।

इसके पहले इससे पहले वर्ष 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल चीन गई थीं। मुखर्जी 24 मई को औद्योगिक चीनी शहर ग्वांगझू में 24 मई को पहुंचेंगे। इस शहर के भारत के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। मुखर्जी 3000 से अधिक भारतीय कारोबारियों समेत भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के अलावा भारत-चीनी व्यापारिक मंच को भी संबोधित करेंगे।

जिसमें वह भारत में निवेश अवसरों पर प्रकाश डालेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस समारोह में प्रांत के शीर्ष चीनी अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में कई भारतीय एवं चीनी कारोबारियों के भी भाग लेने की उम्मीद है। मुखर्जी इसके बाद 25 मई को बीजिंग पहुंचेंगे और द चाइनीज पीपल्स फ्रेंडशिप एसोसिएशन फॉर फोरेन कंट्रीज (CPAFFC) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुखर्जी 26 मई को पेकिंग विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करेंगे फिर शी से वार्ता करेंगे। वह 27 मई को स्वदेश वापसी से पहले चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग और कई अन्य चीनी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मुखर्जी की यात्रा ऐसे समय में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं की एक श्रृंखला की शुरूआत करेगी जब संयुक्त राष्ट्र में जेईएम प्रमुख मसूद अजहर को प्रतिबंधित घोषित कराने की भारत की कोशिश में बाधा उत्पन्न करने के चीन के प्रयासों जैसे मतभेदों के बावजूद दोनों देश द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना चाहते हैं।

इससे पहले वर्ष 2014 में शी ने भारत की यात्रा की थी। राष्ट्रपति मुखर्जी की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष चार और पांच सितंबर को आयोजित हाने वाले जी20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी शहर हांगझोउ जाएंगे। शी के इस वर्ष 15-16 अक्तूबर को गोवा में आयोजित होने वाले ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत जाने की उम्मीद है। मोदी ने पिछले वर्ष चीन की हाई प्रोफाइल यात्रा की थी।

Latest World News