1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में PM पद के लिए चुनाव आज, कोइराला फिर मैदान में

नेपाल में PM पद के लिए चुनाव आज, कोइराला फिर मैदान में

नेपाल: नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कोईराला के कार्यालय के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति राम बरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा। आज वे दोबारा इस पद के

नेपाल में PM पद के लिए...- India TV Hindi
नेपाल में PM पद के लिए चुनाव आज, कोइराला फिर मैदान में

नेपाल: नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कोईराला के कार्यालय के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति राम बरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा। आज वे दोबारा इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उनके सामने पीएम पद के दावेदार सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली होंगे।

नेपाली कांग्रेस ने कोईराला को इस पद के लिए फिर से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। शनिवार को ही वह अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

नेपाल के सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोईराला को फरवरी 2014 में प्रधानमंत्री चुना गया था। उनके नेतृत्व में नेपाल में सफलतापूर्वक नया संविधान लागू किया गया।

सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के. पी. ओली पहले ही अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कोईराला के नामांकन दाखिल करने के बाद इस पद के लिए दोनों के बीच सीधी टक्कर होगी।

Latest World News