नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। वह वहां 16 व 17 अगस्त को रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद खाड़ी देशों की मोदी की यह पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री वहां संयुक्त अरब अमीरात, जो कि अरब देशों में से दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, के बड़े नेताओं से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही वह संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नयन ने मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के लिए आमंत्रित किया था। दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता आने पर संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे 20 लाख भारतीय प्रवासियों को फायदा होगा।
Latest World News