बीजिंग: दक्षिण-पूर्वी जियांगशी प्रांत के एक शहर में करीब एक करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य 149 मकान और अनेक संपत्तियों के मालिक एक चीनी श्रमिक के खिलाफ जांच की जा रही है। नानचांग सिटी पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने कल बताया कि नांचांग सिटी के हाई टेक ड्रिस्टि्रक्ट मैं पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट में कार्यरत शू लिनबाव और उसके परिवार के सदस्यों के पास कुल मिला कर शहर में 149 मकान हैं।
प्रोक्यूरटोरटे के मुताबिक, जू और उसके परिवार के सदस्यों ने 1995 और 2015 के बीच 11 करोड़ यूआन (एक करोड़ 16 लाख अमेरिकी डॉलर) में खरीदा है। माना जाता है कि जू नांचांग में करीब 300 से अधिक से संपत्तियों के मालिक हैं।
प्रोक्यूरेटोरेट ने मामले से जुड़ी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
Latest World News