इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की हत्या के मामले में उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जुलाई 2016 में कंदील के भाई मोहम्मद वसीम ने गला घोट कर हत्या कर दी थी। कंदील बलोच पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर हिट सेलेब्रिटी बन चुकी थी और कई बार वह भारतीय राजनेताओं पर भी निशाना साधती थी। ऐसा कहा जाता है कि कंदील बलोच के भाई को सोशल मीडिया पर कंदील का बिंदास अंदाज पसंद नहीं था और कंदील की 'ऑनर किलिंग' हुई थी।
कंदील बलोच सोशल मीडिया पर अपने बिंदास पोस्ट के जरिए कई नेताओं प्रोपोज भी करती थीं, उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान को भी शोशल मीडिया के जरिए प्रोपोज किया था और कहा था कि इमरान खान अगर उनसे शादी करते हैं तो वे सोशल मीडिया पर बिंदास पोस्ट करना और एक्टिंग छोड़ देंगी।
कंदील बलोच ने एक बार सोशल मीडिया पोस्ट में यहां तक कह दिया था कि अगर पाकिस्तान भारत को टी-20 मैच में हरा देता है तो वे स्ट्रिप डांस करेंगी। कंदील का यह पोस्ट काफी वायरल हुआ था।
Latest World News