1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने की 12 कट्टर आतंकवादियों की फांसी की पुष्टि

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने की 12 कट्टर आतंकवादियों की फांसी की पुष्टि

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने 12 कट्टर आतंकवादियों की मौत की सजा की आज पुष्टि कर दी। कुछ दिन पहले सैन्य अदालत ने आतंकवाद से संबंधित जघन्य अपराधों के लिए इन्हें मौत

raheel sharif- India TV Hindi
raheel sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने 12 कट्टर आतंकवादियों की मौत की सजा की आज पुष्टि कर दी। कुछ दिन पहले सैन्य अदालत ने आतंकवाद से संबंधित जघन्य अपराधों के लिए इन्हें मौत ही सजा दी थी।

सेना ने एक बयान में कहा कि दोषियों को देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों का दोषी पाया गया था जिसमें बन्नू में जेल तोड़ना, सशस्त्र बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, नागरिकों पर हमला शामिल है।

बयान में कहा गया है, आज सेना प्रमुख ने 12 कट्टर आतंकवादियों को दी गई मौत की सजा की पुष्टि कर दी जो आतंकवाद से संबंधित जघन्य अपराधों को अंजाम देने में शामिल थे।

Latest World News