1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. युद्ध की घोषणा है पाकिस्तान को लेकर राजनाथ का बयान: हाफिज सईद

युद्ध की घोषणा है पाकिस्तान को लेकर राजनाथ का बयान: हाफिज सईद

हाफिज सईद ने आज कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा’ मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा।

rajnath singh statement on pakistan is like a war says...- India TV Hindi
rajnath singh statement on pakistan is like a war says hafiz saeed

लाहौर: जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने आज कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा’ मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा।

नसीर बाग लाहौर में एक रैली में उसने कहा, ‘‘हम राजनाथ के बयान को युद्ध की घोषणा मानते हैं और चुनौती स्वीकार करते हैं। हम नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को स्वीकार नहीं करते हैं।’’

सईद ने सरकार को भारत के कथित जासूस कुलभूषण को क्लीन चिट नहीं देने की चेतावनी दी।

Latest World News