1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राजनाथ सिंह ने चीन की पब्लिक सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया

राजनाथ सिंह ने चीन की पब्लिक सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया

बीजिंग: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन की अपनी छह दिवसीय यात्रा की आज शुरूआत करते हुए यहां पब्लिक सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण पर चर्चा की। सिंह कल

राजनाथ ने पब्लिक...- India TV Hindi
राजनाथ ने पब्लिक सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया

बीजिंग: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन की अपनी छह दिवसीय यात्रा की आज शुरूआत करते हुए यहां पब्लिक सिक्योरिटी यूनिवर्सिटी के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण पर चर्चा की।

सिंह कल रात यहां पहुंचे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह ने चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी की यूनिवर्सिटी इकाई के सचिव फान जिन्गयू से मुलाकात की और उनके साथ पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण संबंधी मामलों पर चर्चा की।

वह आज बाद में चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात करेंगे और स्टेट काउंसलर एवं सार्वजनिक सुरक्षा मामलों के मंत्री गुओ शेंगकुन के साथ वार्ता करेंगे ।

गुओ राजनाथ के स्वागत में एक भोज आयोजित करेंगे।

पिछले एक दशक में किसी भारतीय गृहमंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। इससे पहले चीन की यात्रा पर जाने वाले गृहमंत्री शिवराज पाटिल थे, जो वर्ष 2005 में चीन गए थे।

सिंह की यह छह दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों में आ रहे सतत सुधार की पृष्ठभूमि में हो रही है जिससे कि लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद से निपटने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके।

Latest World News